खबर सक्ती ...
जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम दतौद में जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, 4100 नगद और ताश की गड्डी जप्त ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा व शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना जैजैपुर पुलिस ने 18 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम दतौद में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस ने मौके से 4100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जप्त की। आरोपियों की पहचान संतोष सिदार (53 वर्ष), जोधा प्रसाद साहू (61 वर्ष), नरसिंह केवट (49 वर्ष), प्रेम कुमार चंद्रा (43 वर्ष) एवं सनत चंद्रा (55 वर्ष) सभी निवासी ग्राम दतौद, थाना जैजैपुर के रूप में हुई।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में प्र.आर. लक्ष्मीनारायण कंवर, आरक्षक गोविन्द पटेल, श्यामचरण साहू, दिनेश पटेल, रामकुमार उरांव, राधे टंडन, प्रहलाद सोनवानी, मनोज लहरे एवं यादराम चंद्रा की विशेष भूमिका रही।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/2025 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जमानतीय अपराध होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर सभी आरोपियों को मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login