Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वर्गीय संतोष अग्रवाल की स्मृति में 5 नवंबर को निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर ..

Published

on

सक्ती के सामुदायिक भवन में होगा आयोजन, अपोलो व एमजीएम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं ..

सक्ती, शहर के समाजसेवी स्वर्गीय संतोष अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल) की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी एक दिवसीय जिला स्तरीय नेत्र रोग निदान, मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 5 नवंबर 2025, बुधवार को शहर के गौरव पथ मार्ग स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल करेंगे।

आयोजक परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल (राजू), रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं खरकिया परिवार सक्ती ने बताया कि इस शिविर में एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर और अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. अमोल पड़ेगांवकर, डॉ. योगेश कोटवानी, डॉ. मंदार गोकटे, डॉ. आकाश गर्ग (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. आशुतोष जायसवाल (दंत चिकित्सा विशेषज्ञ) एवं डॉ. उत्तम गबेल (आयुर्वेद विशेषज्ञ) शामिल हैं।

अग्रिम पंजीयन की सुविधा –

जो लोग इस शिविर का लाभ लेना चाहते हैं, वे अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन केंद्र एवं संपर्क सूत्र:

रितेश अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल, स्टेशन रोड) – 📞 9300730731 ,
मनीष कथूरिया – 📞 7000863563 ,
आकाश अग्रवाल (मिंटू) – 📞 9300792687 ,
अनमोल गर्ग – 📞 8234079719 ,
आशीष मंगल (बंटी मालखरौदा) – 📞 9981630707 ,
आदित्य अग्रवाल (राजा) – 📞 9301550255 ,
एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के मनीष जी – 📞 6264523310 ,

शिविर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आयोजक परिवार के संपर्क नंबर 9300730731 एवं 9589123456 पर संपर्क किया जा सकता है।

मोतियाबिंद ऑपरेशन की निशुल्क सुविधा –

शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क करवाने की सुविधा रखी गई है। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाने की अपील की गई है। मरीजों को रायपुर ले जाने, ठहरने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था आयोजक परिवार द्वारा निःशुल्क की गई है।

आपको बता दें कि विगत वर्ष भी स्वर्गीय संतोष अग्रवाल की स्मृति में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया था और कई मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था।

सेवाभावी परिवारों की सराहनीय पहल –

सक्ती शहर में ऐसे सेवाभावी परिवारों द्वारा समय-समय पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण परामर्श व उपचार सुविधा मिलती है।

भोजन एवं नाश्ते की निशुल्क व्यवस्था –

शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नाश्ता एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी आयोजक परिवार की ओर से की गई है।

स्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, सामुदायिक भवन, गौरव पथ मार्ग, सक्ती तिथि: 5 नवंबर 2025 (बुधवार) समय: प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 मिनट ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़13 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending