Connect with us

खबर सक्ती ...

सहस्त्रबाहु जयंती पर कलार समाज ने की पूजा-अर्चना, समाजिक एकता और विकास का लिया संकल्प ..

Published

on

सक्ती, त्रेता युग के प्रतापी राजा कृतवीर्य अर्जुन के पुत्र एवं भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार माने जाने वाले राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के अवसर पर मंगलवार को तुर्रीधाम स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में कलार समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलार महासभा के जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान दत्तात्रेय की साधना कर हजार भुजाओं का वरदान प्राप्त किया, इसी कारण वे सहस्त्रबाहु कहलाए। उनकी राजधानी महिष्मति नगरी (वर्तमान महेश्वर) हैं, जहाँ से उन्होंने वर्षों तक धर्म, न्याय और प्रजा के कल्याण का शासन किया। उन्होंने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु हमारे आदि पुरुष हैं, और उनके आदर्शों पर चलना समाज के उत्थान का मार्ग है।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज जायसवाल ने कहा कि कलार समाज को एक सूत्र में जोड़कर संगठन की शक्ति के माध्यम से समाज के विकास और प्रगति की दिशा में कार्य करना हम सबका कर्तव्य है। परिक्षेत्र शक्ति के महामंत्री विजय जायसवाल ने बताया कि आगामी 9 नवंबर को रतनपुर में कलार समाज का भव्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश से समाज जन शामिल होंगे। उन्होंने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

परिक्षेत्र अध्यक्ष शिव जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में समाज को नई दिशा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भी आभार जताया जिन्होंने कलार समाज के लिए तुर्री एवं हरेठी में दो भवनों की स्वीकृति प्रदान की है।

कार्यक्रम में हीराधर जायसवाल, लेखराम जायसवाल, रामनाथ जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, पूर्व सरपंच लीलाधर जायसवाल, हेमंत डडसेना, प्रशांत डडसेना सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending