Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ — सांसद कमलेश जांगड़े ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन ..

Published

on

अटल जी के सपनों से साकार हुआ छत्तीसगढ़ : सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — 25 वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुईं ,

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी में सजी छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, लोक संस्कृति के रंगों से दमका हाई स्कूल मैदान ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित 2 से 4 नवम्बर 2025 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शुभारंभ किया। अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये विभिन्न विभागों द्वारा 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी व स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर आज हाईस्कूल मैदान जांजगीर में विभिन्न विभागों द्वारा छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों में आधारित विकास कार्यों की प्रदर्शनी और शालेय छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, गुलाब सिंह चंदेल, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, देवेश सिंह, विवेका गोपाल, पार्षदगण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर एकत्र हुए हैं वह दिन, जो हर छत्तीसगढ़वासी के हृदय में गर्व और आत्मसम्मान की भावना जगाता है, आज हम उस क्षण को स्मरण कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। उन्होंने केवल एक नया राज्य नहीं बनाया बल्कि छत्तीसगढ़ नई पहचान और नई दिशा दी। छत्तीसगढ़ यह वही पवित्र भूमि है, जहाँ माता कौशल्या ने जन्म लिया, जहाँ गुरु घासीदास बाबा ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। यह हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की भूमि है और आज यह विकास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की पहचान बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे ले जा रहे हैं विकसित भारत के सपने को साकार कर रहें है। कभी हमारे बच्चे उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जाया करते थे, परंतु आज रायपुर और प्रदेश के हर कोने में उच्च शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहा है। तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजधानी रायपुर से करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन किया है। यह केवल परियोजनाएँ नही बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के मील के पत्थर हैं। हमारी मातृशक्ति को सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना जैसी पहल की है, जिससे हर माँ, हर बहन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है, और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि आई है। आज हमारा छत्तीसगढ़ विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे प्रयास मिलकर इस राज्य को शक्ति, समृद्धि और स्वाभिमान का प्रतीक बना रहे हैं।

विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप ने कहा कि आज का दिन गर्व और आत्मसम्मान का दिन है, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ की उस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है जिसकी नींव हमारे पुरखों के सपनों, संघर्ष और संकल्प से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन कर जनभावनाओं को दिशा दी और इतिहास रचा। विधायक ने कहा कि हमारी माटी, संस्कृति, त्योहार और परंपराएँ मिलकर छत्तीसगढ़ की जीवंत पहचान हैं। राज्योत्सव हमारे गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं, जिसमें जिले के लोक कलाकार और छत्तीसगढ़िया भाई-बहन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला छत्तीसगढ़ की हरियाली, मेहनत और समृद्धि का केंद्र है। आने वाले समय में इसे दोहरी फसल वाला जिला बनाने के लिए फसल चक्र परिवर्तन, कृषि तकनीकी विकास और सिंचाई विस्तार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ का विकास तभी पूर्ण होगा जब जांजगीर-चांपा का हर गाँव, किसान और नौजवान आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज हम सब गर्व और आत्मसम्मान से भरे इस ऐतिहासिक अवसर पर एकत्र हुए हैं। आज जब हम 25 वर्षों की यात्रा को पीछे मुड़कर देखते हैं, तो गर्व होता है कि छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, बल्कि जनता के सपनों की साकार अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि बहुतों ने छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस सपने को साकार रूप दिया। जहां तहसील बनाना, ब्लॉक बनाना वर्षों लग जाते हैं, लेकिन जनता की आकांक्षा के अनुसार नया राज्य बनाना उनके संकल्प का परिणाम है। और यही हुआ 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई तथा उसी समय उत्तराखंड व झारखंड भी बने। इन तीनों राज्यों में से छत्तीसगढ़ आज विकास की दिशा में सबसे आगे है। हमारा यह जिला, जो कभी मध्य प्रदेश का एक साधारण हिस्सा था, आज छत्तीसगढ़ का सबसे सिंचित और प्रगतिशील जिला बन चुका है। हमारी जीवनदायिनी नदियाँ हमारी पहचान बन चुकी हैं। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 नवंबर को रायपुर पहुंचकर नए विधानसभा का उदघाटन किया और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय की।

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की प्रगति और विकास की अद्भुत झलक प्रस्तुत करती हुई विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी –

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की प्रगति और विकास की अद्भुत झलक प्रस्तुत करती हुई विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी स्टाल ने सबका मन मोह लिया। अतिथियों ने प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, उद्यानिकी, मछली पालन, पशुधन विकास, पुलिस विभाग, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पुलिस विभाग, जनसंपर्क विभाग, आयुष्मान भारत और श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। सभी विभागों द्वारा 25 वर्षों की विकास, प्रस्तुत नवाचार, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना अतिथियों एवं दर्शकों द्वारा की गई। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी का उज्ज्वल प्रतीक बनी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नगर के गायत्री शक्ति पीठ सक्ती में महायज्ञ के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया होली पर्व ..

ढोल-नगाड़े, फाग गीत और हर्बल गुलाल के साथ गायत्री मंदिर में मनाई गई आदर्श होली .. सक्ती, नगर के गायत्री...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हसौद में 10 वर्षीय बालक की मृत्यु पर प्रशासन गंभीर: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जांच समिति गठित ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा—हर पहलू की होगी गहन जांच .. सक्ती, विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित ..

सक्ती, जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी व हाईवा वाहन जब्त ..

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बाराद्वार रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, अंडरब्रिज व ओवरब्रिज सहित कई सुविधाओं की मांग ..

ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयुष शर्मा की पहल — बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट, अंडरब्रिज व कोच डिस्प्ले शुरू करने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बस्तर की आवाज फिर गूंजेगी संसद में: फूलो देवी नेताम दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी बधाई ..

आदिवासी अस्मिता को मिला सम्मान: फूलो देवी नेताम का पुनः मनोनयन, प्रदेशभर में खुशी की लहर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

होली से पहले मातम का कहर: होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत गंभीर ..

रायपुर, होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

🚨 तेज रफ्तार का कहर: कार–बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर ..

रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन ‘शंखनाद’ में 7 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 18 गौवंश मुक्त ..

🚨 दो पिकअप जब्त, पशु क्रूरता व परिरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई .. रायगढ़, 4 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🚨 होली पर उपद्रवियों पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 मुख्य मार्ग पर अवरोध कर पुलिस पर पथराव, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त — न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending