Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

राठौर समाज के प्रादेशिक चुनाव के लिए नामांकन 12, नाम वापसी 13 एवं मतदान 14 दिसंबर को ..

Published

on

सदस्यता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ग्रहण कर सकेंगे सदस्यता ,

छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 21 नवंबर 2025 को मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर नूतन कॉलोनी वार्ड नंबर 14 जांजगीर में संपन्न हुई, जिसमें राठौर क्षत्रिय सभा के प्रादेशिक चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया 12 दिसंबर, नाम वापसी 13 दिसंबर एवं मतदान प्रकिया 14 दिसंबर 2025 को पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सदस्यता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित करते हुए राठौर समाज के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से सदस्यता ग्रहण कराने पर सहमति बनी।

मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर नूतन कॉलोनी वार्ड नंबर 14 जांजगीर में 21 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के संबंध में आयोजित बैठक की शुरुआत मां काली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। बैठक की शुरुआत में छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रदेश अध्यक्ष सनत राठौर ने प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गोवर्धन प्रसाद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर 2025 को अभ्यर्थियों से नामांकन फार्म जमा कराया जाएगा, वहीं 13 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी जबकि, 14 दिसंबर 2025 को प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के लिए राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक जांजगीर स्थित नवनिर्मित ऑडिटोरियम को निर्धारित किया गया है, जहां पर सुबह 9:30 बजे से प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को प्रारंभ होगी। उन्होंने आगे बताया कि इस दिन सुबह 9:30 बजे स्वल्पाहार के पश्चात 10 बजे ध्वजारोहण, ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन एवं माला सिंगर, 10:30 बजे अतिथि स्वागत समारोह, 11 बजे अतिथियों का उद्बोधन, 12 बजे अभ्यर्थियों का उद्बोधन, दोपहर 1 बजे भोजन अवकाश तथा दोपहर 2 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ध्वजावतरण, आभार एवं समापन कार्यक्रम संपन्न होगा।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि साधारण सदस्यता शुल्क 5 नवंबर 2025 तक ही स्वीकार होगा। इसके बाद सदस्यता आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। सदस्यता आवेदन के साथ 200 रुपए एवं आवेदन पत्र में दो रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो सदस्यता प्रभारी के पास जमा करना होगा। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पद के लिए अभ्यर्थी को दो प्रस्तावक व दो समर्थक सदस्यों से सत्यापित करना होगा। नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 31000 रुपए, प्रदेश महामंत्री पद के लिए 21000 रुपए एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 21000 रुपए नगद चुनाव समिति में जमा करना होगा, यह राशि वापसी योग्य नहीं होगी। प्रदेश सभा के सदस्यों की सूची 9 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे सामाजिक भवन कल्याण तलवापारा जांजगीर में चस्पा की जाएगी। हस्ताक्षरयुक्त उक्त सूची में किसी प्रकार का संशोधन व परिवर्तन नहीं किया जाएगा। वहीं प्रदेश सभा का कार्यकाल केवल 3 वर्ष के लिए रहेगा।

इस दौरान संरक्षक डॉ. केपी राठौर, प्रदेश अध्यक्ष सनत राठौर, कोषाध्यक्ष राम सागर राठौर, महामंत्री प्रशांत सिंह राठौर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बृजलाल सिंह राठौर, कोरबा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह राठौर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह राठौर, जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष शिवप्रसाद राठौर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद राठौर, कृष्ण कुमार राठौर, केदार सिंह राठौर, हनुमान सिंह राठौर, अर्जुन राठौर, जांजगीर-चांपा जिले के कार्यकारी अध्यक्ष महेश राठौर, नवनीत सिंह राठौर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह राठौर, हेमंत राठौर, मुरारी राठौर, लखेश्वर सिंह राठौर, सालिक राम राठौर, अरविंद राठौर, प्रीतम सिंह राठौर, हरीश राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, राजेंद्र राठौर, नरेंद्र कुमार राठौर, रामगोपाल राठौर, मुकेश कुमार राठौर, उमेश कुमार राठौर, पवन राठौर, मनीष राठौर, भूपेंद्र सिंह राठौर, रतनलाल राठौर, मोटे लाल राठौर, हेमराज सिंह राठौर, राकेश कुमार राठौर, रामकुमार राठौर, शिव शंकर राठौर, द्वारिका प्रसाद राठौर, अश्वनी राठौर, मनोज सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending