Connect with us

खबर सक्ती ...

स्व. संतोष अग्रवाल की स्मृति में आयोजित शिविर से 100 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाकर सकुशल लौटे ..

Published

on

सक्ती, स्वर्गीय संतोष अग्रवाल जी की स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र जांच शिविर ने इस बार भी सेवा की नई मिसाल कायम की। शिविर का सफल आयोजन राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं समस्त खरकिया परिवार की पहल और समर्पण से किया गया।

शिविर में सक्ती एवं आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक मरीज जांच हेतु पहुंचे। जांच के उपरांत चिन्हित 100 मरीजों को रायपुर MGM हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। सभी मरीज सकुशल वापस सक्ती लौट आए, जिससे परिजनों व नगरवासियों में संतोष और खुशी का माहौल रहा।

इस सफल आयोजन में समस्त खरकिया परिवार, सक्ती की आन-बान ग्रुप, सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, SJR टीम, तथा नगर के सभी सामाजिक साथियों और नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी सहयोगी समूहों ने मिलकर शिविर की व्यवस्थाओं—जांच, भोजन, आवागमन तथा मरीजों की देखभाल—को सहज और प्रभावी बनाया।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि स्व. संतोष अग्रवाल जी की समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस शिविर को हर वर्ष और भी व्यापक तथा सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। नगर में यह पहल मानवता और सेवा का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending