Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के अशोक सुपर बाजार में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में खुला चोरी का मामला ..

सक्ती, पुलिस ने नगर के अशोक सुपर बाजार में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमीन खान पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 04 बुधवारी बाजार, सक्ती के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रार्थी मनोज कुमार गर्ग, निवासी वार्ड नंबर 15 सक्ती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अशोक सुपर बाजार का संचालक है। उन्होंने बताया कि दिनांक 06 नवंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह उठने पर देखा कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर गायब हैं, साथ ही कुछ कपड़े भी चोरी हो गए हैं। घर में चोरी की आशंका होने पर उन्होंने अन्य कैमरों के फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक को रात 3.13 बजे घर में घुसकर डीवीआर बंद करते हुए देखा गया। पहचान के आधार पर चोरी करने वाले व्यक्ति को सक्ती निवासी अमीन खान के रूप में पहचाना गया।

रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 411/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह 6 नवंबर की रात करीब 1 बजे चोरी की नीयत से मनोज गर्ग के मकान के पीछे झाड़ियों में छिपा था। रात करीब 3 बजे वह आहाते में चढ़कर मकान की छत पर गया और लोहे की रॉड से ताला तोड़कर अंदर घुसा। कमरे से एक डीवीआर, एक सीसीटीवी कैमरा और एक पावर सप्लाई चोरी कर झाड़ियों में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 days ago

शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरुआत “राष्ट्रगान और राजकीय गीत” से ना होना गौरवशाली परंपरा के विरुद्ध – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ..

”जन गण मन” राष्ट्रीय एकता और “अरपा पैरी के धार” राज्य की सांस्कृतिक पहचान का जानबूझकर अपमान – अर्जुन राठौर...

खबर सक्ती ...3 days ago

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी...

खबर सक्ती ...4 days ago

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई , स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में...

खबर सक्ती ...4 days ago

सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के विशेष प्रयासों से किरारी में निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर, 14 दिसंबर को होगा आयोजन ..

एम.जी.एम. आंख अस्पताल के सहयोग से ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन सुविधा .. सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी में...

खबर सक्ती ...4 days ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...4 days ago

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती...

खबर सक्ती ...4 days ago

डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन सक्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया ..

दृष्टिबाधित बच्चों को नाश्ता-अनाज वितरण, वृक्षारोपण कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश – गिरधर जायसवाल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा...

ख़बर रायपुर5 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त किया गहरा शोक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ...

ख़बर रायपुर5 days ago

शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स...

खबर सक्ती ...5 days ago

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending