Connect with us

खबर सक्ती ...

गिनीज बुक और लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम पहुँची नवगठित जिला सक्ती ..

Published

on

सक्ती, विश्वभर में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा कर चुकी, गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम आज सक्ती पहुँची। टीम के प्रमुख सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नन्द छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा व रथयात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत उनके द्वारा जिले में स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संगोष्ठी, संवाद कार्यक्रम, रथयात्रा एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। टीम का उद्देश्य है—पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं और जन-जागरण के संदेश से जोड़ना। विश्वशांति और सामाजिक जागरूकता के इस ऐतिहासिक अभियान में सक्ती जिला भी अपनी भागीदारी निभा रहा है।
टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की जा चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने विश्वपदयात्रा के दौरान माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा भी सफलता पूर्वक पूरी की। यात्रा के दौरान टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया गया है तथा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। टीम द्वारा अब तक भारत के 600 से अधिक जनपदों में अपनी यात्रा कर चुकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव एवं महाराष्ट्र के सभी जिलों में अभियान पूरा करने के बाद टीम अब छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में यात्रा कर रही है, जिनमें से 23 जिलों की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। अब टीम जिला सक्ती में दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

यात्रा की प्रेरक कहानी –

विश्वपदयात्रा की शुरुआत 30 जुलाई 1980 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अवध बिहारी लाल द्वारा की गई। वर्ष 1980 में आई भीषण बाढ़ में उनके परिवार और कई गाँव जलमग्न हो गए थे। एक बरगद के पेड़ को पकड़कर वे घंटों तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करते रहे और बाद में रेस्क्यू टीम व सेना ने उनकी जान बचाई। इस घटना ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जन-कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा दी।
वर्ष 2001 से टीम में अन्य सदस्य जुड़े और वर्तमान में यह 20 सदस्यीय दल देशभर में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, जल संरक्षण और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर जनजागरण कर रहा है। यात्रा के दौरान टीम का एक सदस्य सेवा के दौरान शहीद भी हो चुका है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending