Connect with us

ख़बर रायपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें आज आधी रात से रेलवे ने किराया बढ़ाया, स्लीपर, प्रथम श्रेणी साधारण में 1 पैसे प्रति किमी वृद्धि ..

Published

on

रायपुर, यात्रीगण कृपया ध्यान दें आज आधी रात से रेलवे में नई टिकिट दरें लागू हो जाएंगी। संशोधित किराया दरों में उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए द्वितीय श्रेणी साधारण, स्लीपर साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में किराए में वृद्धि की गई है। साधारण द्वितीय श्रेणी में 215 किमी तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं है। 216 किमी से 750 किमी तक की दूरी के लिए किराया 5 रुपये बढ़ाया गया है। इससे अधिक दूरी की यात्राओं के लिए वृद्धि चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है- 751 किमी से 1250 किमी के बीच की दूरी के लिए 10 रुपये, 1251 किमी से 1750 किमी के बीच की दूरी के लिए 15 रुपये और 1751 किमी से 2250 किमी के बीच की दूरी के लिए 20 रुपये।

स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में गैर-उपनगरीय यात्राओं के लिए किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की दर से एकसमान संशोधन कर वृद्धि की गई है।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी चेयर कार, एसी थ्री-टियर, एसी टू-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामाना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं (जहां लागू हो, एसी एमईएमयू / डीईएमयू को छोड़कर) सहित प्रमुख रेल सेवाओं के मौजूदा मूल किरायों को अनुमोदित श्रेणीवार मूल किराया वृद्धि की गई है।

गौरतलब है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार या अन्य सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये सभी मौजूदा नियमों के अनुसार ही लागू रहेंगे। जीएसटी की प्रयोज्यता अपरिवर्तित रहेगी और किराए को प्रचलित मानदंडों के अनुसार किराया का पूर्णांकन जारी रहेगा।

संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर, चाहे यात्रा प्रभावी तिथि के बाद ही क्यों न हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ ..

अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को किया निलंबित ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के दौरान...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन : पेयजल, शिक्षा और खाद वितरण में लापरवाही पर अधिकारियों की क्लास, सहायक आयुक्त निलंबित ..

सौम्य व्यक्तित्व, सख्त प्रशासन : मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के बीच लापरवाह अफसरों को दी कड़ी चेतावनी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

डभरा में बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण पर छापा, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की आशंका में यूरिया जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली : सीएम हेल्पलाइन 1076 के संचालन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ..

24/7 संचालित होगा सीएम हेल्पलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली, टोल फ्री नंबर 1076 पर निःशुल्क किया जा सकता है कॉल ,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई मजबूती : 10 नए डायल-112 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल ..

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में अब मिलेगी और त्वरित पुलिस...

खबर रायगढ़1 दिन ago

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को दी 16 अत्याधुनिक CG डॉयल-112 वाहनों की सौगात, आपात सेवाएं होंगी और तेज ..

CG डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन का विस्तार : पुलिस, मेडिकल, फायर व महिला हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित, पशु क्रूरता रोकने लागू होंगे सख्त प्रावधान ..

पशु क्रूरता निवारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, आवारा पशुओं के संरक्षण एवं रेबीज नियंत्रण पर विशेष जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में नशे का जाल: गांजा और नशीली दवाइयों की गिरफ्त में युवा पीढ़ी ..

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक से विशेष अभियान चलाने की अपील .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending