Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

भौतिक सत्यापन व गिरदावरी में लापरवाही का आरोप, शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी ..

सक्ती, धान बिक्री में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर मालखरौदा विकासखंड के पीड़ित किसानों ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की है। किसानों का आरोप है कि लापरवाह स्थानीय अमलों द्वारा गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन में भारी त्रुटियां की गई हैं, जिसके कारण उन्हें धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है।

गबेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल के नेतृत्व में किसानों ने 29 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान एसडीओ राजस्व ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

किसानों ने बताया कि कई मामलों में किसी किसान की पूरी कृषि भूमि, जैसे 5 एकड़ रकबा, को ही अन्य फसल के नाम पर भौतिक सत्यापन कर दिया गया है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। वहीं अनेक छोटे किसानों का धान रकबा अधूरा दर्ज होने के कारण धान खरीदी पोर्टल में सही प्रविष्टि नहीं हो पाई है। इसके चलते किसानों को टोकन मिलने और धान बिक्री में भारी परेशानी हो रही है।

ज्ञापन में किसानों ने स्थानीय प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान लंबे समय से लिखित आवेदन देकर अपनी समस्या बता रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टे किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उनकी गंभीर समस्याओं को फर्जी करार दिया जाता है। कई बार किसानों को “अपनी समस्या सरकार के पास ले जाओ” कहकर टाल दिया जाता है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बड़े किसानों की धान खरीदी लिमिट कम होने के कारण तीन बार टोकन मिलने के बाद भी पूरा धान नहीं बिक पा रहा है। साथ ही कुछ धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित मापदंड से अधिक मनमानी तौल की जा रही है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है।

किसानों का कहना है कि गिरदावरी और भौतिक सत्यापन में हुई लापरवाही से शासन की छवि धूमिल हो रही है, जो छत्तीसगढ़ सरकार के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान पीड़ित किसानों में मुख्य रूप से भरत राकेश गबेल मुक्ता, राधेश्याम चंद्रा मोहतरा, कुश कुमार वर्मा सारसकेला, लव कुमार गबेल सारसकेला, उमाशंकर चंद्रा पिहरीद, अरुण प्रकाश वर्मा सारसकेला, जीवन गबेल सुलौनी, प्रकाश गबेल जोरवा, ललित चंद्रा मालखरौदा, दादू चंद्रा सिंघरा, गेंद लाल गवेल जोरवा, संतोष ननकी दाऊ गबेल मुक्ता, धनंजय वर्मा सारसकेला, तुलेश्वर साहू सिंघरा, रेशम लाल चंद्र सिंघरा, पुरुषोत्तम चंद्रा सिंघरा, नारायण चंद्रा सिंघरा, लक्ष्मी प्रसाद चंद्रा चिखली, उमेन्द सिंह सिदार भुतहा, विजय कुमार जोरवा, अजीत पटेल मुक्ता, मिथलेश चंद्रा पिहरीद, तरुण गबेल परसी व अन्य किसान शामिल है। इस अवसर किसानों को कमलेश गबेल ढीमानी, अधिवक्ता मनोज गबेल, मीडिया प्रभारी हरि गवेल पोता द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending