Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेलीखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

आबकारी विभाग ने एक अन्य प्रकरण में फरार आरोपी करमसिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

सक्ती, आबकारी विभाग सक्ती ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 10 सकरेलीखुर्द थाना नगरदा क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में 29 दिसंबर 2025 को की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार के माध्यम से महुआ शराब की खरीद कराई। शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आरोपी दिलेश कुमार पिता रेश्म लाल भारद्वाज के घर की तलाशी ली गई, जहां से 2-2 लीटर क्षमता की 3 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत एक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2025 को दर्ज एक अन्य प्रकरण में फरार आरोपी करमसिंह पिता जगेश्वर, निवासी ग्राम टेनपाभाटा को पतासाजी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ प्रधान आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, बसंती चौधरी, परसराम कहरा तथा नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending