Connect with us

खबर सक्ती ...

छेरछेरा से पहले सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगर के अवैध महुआ शराब के गढ़ वार्ड क्रमांक 1 में 600 किलो महुआ लाहन नष्ट ..

Published

on

अवैध शराब माफियाओं में मचा हड़कंप, 14 लीटर महुआ शराब मौके से जब्त ,

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, आशीष उप्पल की टीम ने नाकाम की सैकड़ों लीटर शराब बनाने की साजिश ..

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती के अंतर्गत अवैध महुआ शराब के गढ़ के रूप में कुख्यात वार्ड क्रमांक 1 में आबकारी विभाग ने छेरछेरा पर्व से पहले बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर करारा प्रहार किया है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जिला सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन में आज 2 जनवरी 2026 को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने वार्ड क्रमांक 1 में दबिश दी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगामी छेरछेरा पर्व को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 1 में भारी मात्रा में महुआ लाहन खेतों के किनारे मेड़ों में छुपाकर रखा गया है, जिससे सैकड़ों लीटर महुआ शराब तैयार कर अवैध रूप से विक्रय की योजना बनाई जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आबकारी टीम गठित की गई और मौके पर छापा मारा गया। दबिश के दौरान खेतों की मेड़ों में छुपाकर रखे गए सैकड़ों किलो महुआ लाहन को बरामद किया गया। टीम द्वारा मौके पर ही अवैध महुआ लाहन को नष्ट किया गया तथा तैयार महुआ शराब को जब्त किया गया।

कार्रवाई में 15 प्लास्टिक डिब्बों में रखे प्रत्येक 20 किलो के हिसाब से 300 किलो, तथा 20 बोरियों में रखे प्रत्येक 15 किलो के हिसाब से 300 किलो, कुल 600 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। इसके अलावा 7 नग प्लास्टिक बोतलों में रखी प्रत्येक 2 लीटर की कुल 14 लीटर अवैध महुआ शराब भी जब्त की गई। आबकारी विभाग के अनुसार, यदि यह लाहन नष्ट नहीं किया जाता तो इससे सैकड़ों लीटर अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाई जाती।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि छेरछेरा पर्व के मद्देनज़र जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध इसी प्रकार लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक आबकारी गोपाल सिंह डनसेना एवं आबकारी स्टाफ बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग की इस तीखी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending