Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय में सुशासन बेबस: न अधिकारी जवाबदेह, न कर्मचारी जिम्मेदार ..

Published

on

नाम बताने से इनकार, जानकारी पर पाबंदी: सक्ती आबकारी कार्यालय में नियमों की खुले आम उड़ रही है धज्जियां ,

192 घंटे बाद भी मौन: सक्ती जिला आबकारी अधिकारी की चुप्पी पर उठे कई गंभीर सवाल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और “मोदी की गारंटी” की बातों के बीच सक्ती जिले का आबकारी कार्यालय एक ऐसा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां शासन के दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि 5 जनवरी को की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आई वह हकीकत है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

5 जनवरी को जब मीडिया प्रतिनिधि जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां का दृश्य किसी भी जिम्मेदार प्रशासन के लिए शर्मनाक कहा जा सकता है। कार्यालय में न तो जिला आबकारी अधिकारी मौजूद थे और न ही कोई ऐसा कर्मचारी, जो जिम्मेदारी के साथ जानकारी देने को तैयार हो। कर्मचारियों से जब अधिकारी की उपलब्धता के बारे में पूछा गया, तो जवाब मिला—“हमें नहीं पता साहब कहां हैं।” अधिकारी कब आएंगे, क्यों अनुपस्थित हैं, इसकी जानकारी देने से भी साफ इनकार कर दिया गया।

स्थिति तब और चिंताजनक हो गई, जब कार्यालय में मौजूद एक कर्मचारी से केवल उसका नाम पूछने पर उसने नाम बताने से ही मना कर दिया। कर्मचारी का कहना था—“शुक्ला सर का निर्देश है कि न नाम बताना है और न ही किसी तरह की जानकारी देनी है, आपको जो करना है कर लीजिए।” एक शासकीय कार्यालय में इस तरह की भाषा और रवैया न केवल प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारी खुद को कानून, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से भी ऊपर समझ रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला से फोन पर संपर्क किया गया। कार्यालय में मौजूद व्यक्ति की फोटो और पूरी जानकारी उनके व्हाट्सएप पर भेजी गई, ताकि वे स्थिति स्पष्ट कर सकें। अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देकर तत्काल प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि 192 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, 13 जनवरी तक न तो उन्होंने अपना पक्ष रखा और न ही किसी प्रकार की सफाई देना उचित समझा। एक जिला स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह मौन साध लेना विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला आबकारी कार्यालय की जमीनी हकीकत इतनी बदहाल है, तो हर मंगलवार को कलेक्टर द्वारा आयोजित टीएल बैठकों में आखिर कैसी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती होगी? क्या वहां भी वास्तविक स्थिति को छिपाकर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है? यदि अधिकारी न जनता को जवाबदेह हैं और न ही मीडिया को, तो विभागीय निगरानी और नियंत्रण की सच्चाई अपने आप उजागर हो जाती है।

आबकारी विभाग जैसे संवेदनशील और राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया न केवल शासन की छवि को धूमिल कर रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री के सुशासन अभियान और कलेक्टर के जनदर्शन जैसे प्रयासों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में ठोस संज्ञान लेता है या फिर सक्ती का जिला आबकारी कार्यालय यूं ही जवाबदेही से मुंह मोड़ते हुए “भगवान भरोसे” चलता रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending