Connect with us

खबर सक्ती ...

चलित थाना में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया जनसंवाद, साइबर सुरक्षा-यातायात व नशा मुक्ति पर दिया संदेश ..

Published

on

सक्ती, आज 12 जनवरी 2026 को थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवा में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में चलित थाना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक नरेंद्र यादव, थाना प्रभारी बाराद्वार सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर ग्राम छीतापंडरिया, दर्राभाटा, खम्हारिया के सरपंच, ग्राम तलवा की महिला कमांडो, लगभग 150 आम नागरिक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

चलित थाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।

यातायात नियमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने को जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।

नशा मुक्ति विषय पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा कानून का पालन करने और सुरक्षित, नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending