खबर सक्ती ...
सक्ती मे अवैध धान परिवहन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित सैकड़ों बोरी धान जब्त ..

समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान सख्ती, जिले में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान को जब्त किया है।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 2:30 बजे तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा क्षेत्र में एक ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गठित जांच दल ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी, कुल करीब 250 क्विंटल धान लोड पाया गया। वाहन चालक से धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात ट्रक सहित धान को अवैध परिवहन के प्रकरण में जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में तहसीलदार डभरा मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी हरमेन्द्र वारे, देव कश्यप, राजेंद्र चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार क्षेत्र में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई की गई, जहां तहसीलदार एवं पटवारी की संयुक्त टीम ने 120 बोरी धान का अवैध परिवहन करते हुए संबंधित व्यक्तियों को पकड़ा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कालाबाजारी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित की जा सके।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login