Connect with us

खबर सक्ती ...

गर्मी में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: जिले में आइसक्रीम, पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की जांच तेज ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच: आइस फैक्ट्रियों व दुकानों से नमूने लेकर भेजे गए लैब ..

सक्ती, जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विशेष जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

गर्मी के दिनों में पैक्ड पानी पाउच, बोतलबंद पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक एवं आइस कैंडी जैसे खाद्य एवं पेय पदार्थों की खपत बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा जिला सक्ती के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स आरती आइस फैक्ट्री, बाराद्वार से “ड्रीम बेर वैनिला मीडियम फैट फ्रोजन डेजर्ट (पैक्ड)”, मेसर्स जायसवाल किराना स्टोर, ग्राम खैरा से “क्वालिटी क्रीम ऑरेंज आइस कैंडी (पैक्ड)” तथा मेसर्स महेंद्र आइसक्रीम एंड आइस फैक्ट्री, ग्राम सोंठी सक्ती से आइस के नमूने विधिवत रूप से संकलित किए गए। इन सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें, अमानक एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें तथा अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही वैध अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के साथ ही व्यवसाय संचालित करने के लिए कहा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़23 मिनट ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending