Connect with us

खबर सक्ती ...

राजस्व पखवाड़ा 2026: तीन चरणों में लगेंगे शिविर, कलेक्टर तोपनो ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

Published

on

गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व पखवाड़ा, नामांतरण से लेकर प्रमाण पत्र तक का मौके पर होगा समाधान ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा 2026 का व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसके तहत अप्रैल माह में 1 से 15 अप्रैल, मई में 4 से 18 मई तथा जून में 1 से 15 जून तक जिले के सभी ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल शिविर आधारित कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता को त्वरित राहत प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए कार्य में गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, वृक्ष कटाई अनुमति, भूमि परिवर्तन, त्रुटि सुधार सहित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों की मौके पर ही जांच, पंजीयन एवं समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिल सके।

इसके साथ ही भू-स्वामियों के खातों में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, किसान किताब एवं जेंडर संबंधी प्रविष्टियों को अद्यतन करने पर भी जोर दिया गया है। जनहानि, फसल क्षति एवं पशु हानि से जुड़े आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने, भू-अर्जन मामलों में समय-सीमा का पालन करने तथा शुल्क प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अभिलेख शुद्धता अभियान के अंतर्गत त्रुटिपूर्ण, संदेहास्पद एवं अपूर्ण प्रविष्टियों वाले रिकॉर्ड को सुधारने पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।

कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोटवारों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़31 मिनट ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 गोवा से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 6 बड़े खाईवाल गिरफ्तार ..

🚨 मध्य भारत के करोड़ों के क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, हवाला कनेक्शन से लेकर APK बेटिंग चैनल तक जांच...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending