Connect with us

खबर सक्ती ...

देवरमाल में अवैध महुआ शराब पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम देवरमाल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में शनिवार, 28 मार्च 2026 को की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 5 देवरमाल निवासी तिलेश्वर चौहान पिता चमार सिंह अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्रवाई के तहत पहले एक छद्म ग्राहक के माध्यम से आरोपी से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। खरीदारी के दौरान शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से एक पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर तथा एक हरी प्लास्टिक बोतल में भरी 2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी तिलेश्वर चौहान के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परसराम कहरा, भारती यादव, कमलेश यादव सहित नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending