खबर पाली
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में हुआ योगाभ्यास, योग के महत्व पर दिया गया संदेश ..

“करें योग, रहें निरोग” ही स्वस्थ जीवन का सच्चा आधार – बिहारी लाल नवलानी ..
पाली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावक एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, राजेश अवस्थी, शिव कुमार चौहान, श्रीमती मंजू जायसवाल, अभिभावक श्रीमती रुमा साहू, श्रीमती अर्चना वर्मा, श्रीमती हेमलता जायसवाल, रितेश तिवारी (एचडीएफसी बैंक) सहित विद्यालय के आचार्य परिवार के सदस्य रामदीन वर्मा, योगेश कुमार बैसवाड़े, केशव साहू, ब्रह्म सिंह जगत, श्रीमती मीना देवांगन, श्रीमती सीमा देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी साहू, सियाराम डिक्सेना, सुनील कैवर्त, पुष्पेंद्र कुमार स्वर्णकार, भैया यशपाल साहू एवं बहन यालिनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक के रूप में बिहारी लाल नवलानी ने प्रतिभागियों को विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सरल एवं सुगम तरीके से कराया। इस दौरान उन्होंने योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता और महत्व को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जिया जा सके। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















