Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

Published

on

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सौंपते हुए उनका यथाशीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती श्याम बाई ने आधार कार्ड में सुधार कराने, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी मोतीराम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने, तथा तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी ईश्वर ने भूमि बंटवारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर अपने हिस्से की भूमि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम चिखलरौदा निवासी मोहन सिदार ने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बंदोरा निवासी राजेश कुमार ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने तथा तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम धनेली भाठा निवासी श्रीमती शांति देवी ने नल कनेक्शन लगवाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किए।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending