खबर सक्ती ...
♦️ पशुओं के बीमार होने पर डायल करें 1962, घर पहुंचेगी मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस ..

♦️ डॉक्टर सहित मौके पर मिलेगा उपचार, राज्य के सभी जिलों में संचालित है निःशुल्क सेवा ..

सक्ती, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के वित्तपोषण तथा छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई संचालित की जा रही है। पशुपालक अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल कर घर बैठे चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन पर सूचना मिलने के बाद निकटतम मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस डॉक्टर एवं आवश्यक दवाओं के साथ पशुपालक के घर पहुंचकर बीमार पशु का परीक्षण करती है और मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराती है।
💠 ऐसे मिलती है सेवा –
1962 पर किसी भी समय कॉल करने पर कॉल सेंटर के कर्मचारी पशुपालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके बाद सूचना संबंधित मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई या अस्पताल को भेजी जाती है। कॉल सेंटर में मौजूद पशु चिकित्सक पहले मामले की गंभीरता का आकलन करते हैं। आवश्यकता होने पर फोन पर चिकित्सकीय परामर्श (ऑनलाइन मेडिकल डायरेक्शन) दिया जाता है, जबकि गंभीर स्थिति में तत्काल मोबाइल एम्बुलेंस रवाना की जाती है।
राज्य शासन द्वारा इस आपातकालीन सेवा के संचालन के लिए अधिकृत एजेंसियों के साथ अनुबंध किया गया है, जो प्रदेशभर में निरंतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस सुविधा का उद्देश्य पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर पशुपालकों को राहत देना और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















