खबर सक्ती ...
♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ..
सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देश तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति डभरा के मार्गदर्शन में रविवार को मंगलदीप क्लस्टर, धुरकोट में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैरालीगल वालेंटियर (पीएलवी) श्रीमती लक्ष्मी डनसेना ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करता है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के उद्देश्य, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत, नालसा हेल्पलाइन 15100, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा लोक अदालत के लाभों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
अंत में उपस्थित लोगों से नशामुक्त, जागरूक एवं कानून का सम्मान करने वाला समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















