Connect with us

ख़बर रायपुर

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

Published

on

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान ,

♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी हुई प्रशंसा ,

♦️ राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

रायपुर, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल मटेरियल बैंक मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत विकसित इस मॉडल की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण आवास निर्माण को गति देने वाला प्रभावी नवाचार बताया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने किया।

छत्तीसगढ़ में विकसित मटेरियल बैंक मॉडल का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा “डीलर दीदी” के रूप में किया जा रहा है। इसके माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आवास निर्माण कार्य अधिक सुगम, तेज और किफायती हुआ है।

इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और 10,000 से अधिक दीदियां लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ी हैं। इस मॉडल को महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में एक प्रभावी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए आरसेटी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में आरसेटी के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक राज मिस्त्री प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने इन प्रयासों को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक बताया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास, कौशल उन्नयन, स्वरोजगार संवर्धन और गरीब परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सराहना प्रदेश के जनकल्याणकारी कार्यों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है तथा इससे राज्य को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending