Connect with us

ख़बर रायपुर

♦️ चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

♦️ डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन ,

♦️ पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसे नवाचार हुए साकार ..

रायपुर, चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के लिए दूरदर्शी नीति-निर्माण की मजबूत आधारशिला तैयार करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा आईआईएम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शासन के विभिन्न आयामों पर व्यापक मंथन करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चिंतन शिविर केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि शासन की कार्यसंस्कृति में निरंतर सुधार और नवाचार का माध्यम बन चुका है। पिछले दो संस्करणों से प्राप्त सुझावों को सरकार ने प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन में तकनीक, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना ही इस शिविर का मूल उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चिंतन शिविर 3.0 के प्रथम दिवस में नेतृत्व विकास, सुशासन, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा कृषि समृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक गौर गोपाल दास ने नेतृत्व, भावनात्मक संतुलन, सेवा-भाव और जनप्रतिनिधियों के नैतिक दायित्वों पर अपने विचार रखे। उन्होंने मूल्य-आधारित नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासन को प्रभावी सुशासन की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

शिविर में नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर ने “इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़” विषय पर संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, 5जी, ड्रोन, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी, ब्लॉकचेन तथा डेटा-आधारित प्रशासन के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक दक्ष, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीक आधारित सेवा वितरण, नवाचार, रोजगार सृजन तथा डिजिटल समावेशन के लिए छत्तीसगढ़ के समक्ष उपलब्ध अवसरों की भी चर्चा की।

कृषि विषयक सत्र “कृषि से समृद्धि” में कृषि अर्थशास्त्री डॉ. रमेश चंद तथा कृषि विशेषज्ञ टी. विजय कुमार ने प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल कृषि, फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, बाजार संपर्क और तकनीक आधारित कृषि सुधारों पर अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने देश के विभिन्न राज्यों के सफल मॉडलों की जानकारी देते हुए किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कृषि को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने समूह आधारित विचार-मंथन में भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले चिंतन शिविरों से प्राप्त सुझावों के आधार पर मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई, जिससे फाइलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु जैसे महत्वपूर्ण नवाचार भी इसी चिंतन प्रक्रिया का परिणाम हैं। आज सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 520 से अधिक सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को सरल, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि चिंतन शिविर 3.0 से प्राप्त सुझाव सुशासन, तकनीक आधारित प्रशासन, कृषि सुधार, विभागीय समन्वय और जनसेवा के नए मानक स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार नवाचार, ज्ञान, तकनीक और प्रभावी नीति-निर्माण को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी तथा चिंतन शिविर से निकले विचारों को शीघ्र ही ठोस नीतिगत और प्रशासनिक पहलों के रूप में लागू किया जाएगा।

Latest

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा19 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending