Connect with us

खबर सक्ती ...

पत्रकार रमेश साहू ने नवा तालाब पार में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

Published

on

कोटेतरा में तालाब किनारे लगे फलदार-छायादार पौधे, हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा ..

सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा के नवा तालाब पार में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत तालाब के आसपास विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश साहू (पत्रकार) ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तालाबों के किनारे वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी का कटाव रुकता है तथा जल स्रोतों का संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

अभियान के दौरान कटहल, बादाम, जामुन, आंवला एवं करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्रीमती मेमबाई साहू, लोकेश्वरी साहू, भारती उर्फ सोनी साहू, होरीलाल सिदार, रमेश सिदार, उजित सिदार, हिमेश सागर, राजू कर्ष, खिलावन साहू, घसियाराम सिदार, लक्ष्मण आदित्य, बजरंगबली, कुमार सिंह मरावी, रामनारायण कर्ष सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending