Connect with us

खबर सक्ती ...

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश नाकाम ,

पुरानी रंजिश में मासूम बना शिकार: पुलिस ने उत्खनन कर बरामद किया शव, हत्या में प्रयुक्त रापा भी जब्त ..

सक्ती, सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द में 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बालक की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर हत्या में प्रयुक्त रापा और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के ही हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। संदेह होने पर हेमंत से पूछताछ की गई, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। रिपोर्ट के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत धारा 137(2), 103(1) एवं 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से कई घंटे पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात माह पहले ग्राम हरदा के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे शक था कि इस घटना की जानकारी कपिल कुमार केंवट ने अन्य लोगों को दी थी, जिससे वह बालक से नाराज था और उससे बदला लेने की योजना बना रहा था। 8 जुलाई की रात उसने कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ बोरघर ले गया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया तथा पहचान मिटाने की नीयत से मृतक के कपड़े अलग स्थान पर छिपा दिए।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खेत की खुदाई कर शव बरामद किया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रापा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार केंवट (22 वर्ष), निवासी परसदा खुर्द, थाना एवं जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending