Connect with us

खबर बिर्रा ..

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

Published

on

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे सवाल ..

बिर्रा, बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य महानदी पर बना महत्वपूर्ण पुल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पुल की सड़क जगह-जगह से बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है, वहीं कई स्थानों पर सरिए बाहर निकल आए हैं। पुल की टूटी रेलिंग और खतरनाक गड्ढों ने इस मार्ग पर सफर करने वालों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि यह पुल अब सुविधा से ज्यादा खतरे का पर्याय बनता जा रहा है।

यह पुल जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद और रायपुर सहित कई जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। प्रतिदिन हजारों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ यात्री बसों और भारी वाहनों की आवाजाही इसी पुल से होती है। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है।

गड्ढों में भरा पानी, दिखाई नहीं देती सड़क की खतरनाक स्थिति –

बरसात के दिनों में पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का पता नहीं चलता। कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। भारी वाहनों के चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। पुल की सतह से सरिए निकल आने के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

टूटी रेलिंग बनी जानलेवा खतरा –

पुल के दोनों ओर कई स्थानों पर रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि गड्ढों से बचने के प्रयास में भारी वाहनों की टक्कर से रेलिंग के हिस्से भी टूट गए हैं। रेलिंग टूटने से पैदल राहगीरों, साइकिल चालकों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। जरा सी चूक किसी वाहन को सीधे महानदी में गिरने जैसी गंभीर दुर्घटना में बदल सकती है।

कुछ ही वर्षों में जर्जर हुआ पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल –

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह उखड़ी सतह और बड़े गड्ढे पुल के निर्माण एवं रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने पुल निर्माण में गुणवत्ता की जांच और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजर रहे हैं और पुल की हालत लगातार बिगड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक इसकी स्थायी मरम्मत क्यों नहीं करा पाया? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

कार्यालयों में फाइलें चल रहीं, पुल पर जिंदगी दांव पर –

पुल की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को जमीनी स्थिति की जानकारी ही नहीं है। पुल पर डामर की मजबूत परत चढ़ाने, गड्ढों की मरम्मत करने और टूटी रेलिंग को दुरुस्त करने के बजाय अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। दूसरी ओर, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

कलेक्टरों से शीघ्र मरम्मत की मांग –

क्षेत्र के वाहन चालकों और ग्रामीणों ने जांजगीर-चांपा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर से महानदी पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत में अब और देरी हुई तो किसी दिन यह लापरवाही बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है।

बहरहाल, सवाल सिर्फ पुल के गड्ढों का नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों की सुरक्षा का है जो रोज इस पुल से गुजरते हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग हादसे के बाद जागता है या उससे पहले।

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending