Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 19 अगस्त को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम सकरेली (बा), वार्ड क्रमांक 06 में छापामार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 7 लीटर महुआ मदिरा जब्त की गई।

कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश मरकाम के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में टीम ग्राम सकरेली (बा) पहुंची। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहले छद्म क्रेता के माध्यम से ग्राम निवासी मीना पति दुजराम से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि कराई गई। इसके बाद आबकारी टीम ने आरोपी महिला के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक पीले रंग के जरिकेन में 5 लीटर तथा पारदर्शी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ मदिरा बरामद हुई। इस तरह कुल 7 लीटर अवैध महुआ मदिरा जब्त की गई।

आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त होने के बाद जेल दाखिल कराया गया।

कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, कमलेश एवं परस का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना निकटतम आबकारी कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर पर देने की अपील की है।

Latest

खबर बिलासपुर2 मिनट ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..38 मिनट ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा2 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending