Connect with us

खबर सक्ती ...

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

Published

on

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से दोनों चोरी के मामलों में चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात सहित समस्त मशरूका बरामद कर लिया गया है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार थाना सक्ती क्षेत्र में 28 जुलाई की रात दो अलग-अलग मकानों में चोरी की वारदात हुई थी। दोनों मामलों में चोरी करने का तरीका एक जैसा पाए जाने पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

पहले मामले में फाटकपारा, कांजी हाउस के पीछे निवासी देवराम पटेल के मकान से चोरों ने सोने का हार, झुमका-कनोती, टॉप्स, पदक, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए मशरूका की कीमत करीब 2 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई थी। आरोपी बाउंड्रीवाल फांदकर मकान के पीछे के दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए थे।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 सोंठी निवासी कमला बाई यादव के मकान से भी अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, आवश्यक दस्तावेज और दुकान में रखी सिगरेट सहित करीब 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था।

दोनों घटनाओं में समानता मिलने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान संदिग्ध बलवीर सतनामी, फलेश साहू और समीर डेनियल, सभी निवासी सोंठी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दोनों मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए मशरूका को आरोपियों ने आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाया था। कुछ जेवरात बिक्री के लिए बी.पी. ज्वेलर्स, सक्ती में दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद कर लिया।

प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) एवं 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने बलवीर सतनामी पिता सुखवींदर सतनामी, (22) निवासी सोंठी, जिला सक्ती, फलेश साहू पिता स्व. सुभाष साहू (26) निवासी सोंठी, जिला सक्ती, समीर डेनियल पिता अशोक डेनियल (19) निवासी सोंठी, जिला सक्ती और अमित अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल (45) निवासी सक्ती, जिला सक्ती को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम ने की। पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के समन्वय से दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending