Connect with us

खबर सक्ती ...

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

Published

on

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल ..

सक्ती, भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की बालिकाओं ने इस बार अनूठे अंदाज में मनाया। स्कूल की बालिकाएं नगर पालिका परिषद सक्ती पहुंचीं और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों को राखी बांधकर भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बालिकाओं ने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

नगर पालिका कार्यालय पहुंची बालिकाओं ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित नगर पालिका की पूरी टीम को भाई के रूप में राखी बांधी। बालिकाओं की इस आत्मीय पहल से नगर पालिका परिसर का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया। नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बच्चियों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की यह पहल प्रेम, अपनापन और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाली है। बेटियां समाज की शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, निरंतर आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय तथा सक्ती नगर का नाम रोशन करें।

रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जिंदल वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। बालिकाओं द्वारा सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाली इस पहल की नगर पालिका परिसर में मौजूद लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending