Connect with us

खबर सक्ती ...

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

Published

on

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन ..

सक्ती, रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल सक्ती में देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलाड़ी कला के राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए राखी स्टॉल का नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अवलोकन किया और स्वयं बीज जड़ित राखी खरीदकर समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे नारी सशक्तिकरण, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभिनव पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

राखी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश –

राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि इन राखियों को प्राकृतिक रेशों और विभिन्न प्रकार के बीजों से हस्तनिर्मित तरीके से तैयार किया गया है। राखियों में धनिया, कद्दू, करेला, भिंडी, धान, मूंग, भुट्टा, मूंगदाल, राजमा, खीरा, अरहर, पालक भाजी, लाल भाजी सहित विभिन्न सब्जियों और फसलों के बीज शामिल किए गए हैं।

इन राखियों की सबसे खास बात यह है कि रक्षाबंधन के बाद इन्हें कचरे में फेंकने के बजाय मिट्टी में रोपा जा सकता है। राखी में मौजूद बीजों से पौधे तैयार होकर घर के किचन गार्डन को बढ़ावा देंगे। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार को घर पर ही ताजी और पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी।

कलेक्ट्रेट परिसर में खरीदारी के लिए उमड़ा उत्साह –

कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल पर इको-फ्रेंडली राखियों की खरीदारी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। नवपदस्थ कलेक्टर द्वारा स्वयं राखी खरीदने से समूह की महिलाओं का उत्साह और बढ़ा।

राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की यह पहल रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई-बहन के प्रेम को हरियाली, स्वावलंबन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending