Connect with us

Uncategorized

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

Published

on

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम के तहत जिले में 17 से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संयुक्त जांच दल ने जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जांच की तथा आवश्यकतानुसार नमूने संग्रहित किए।

अभियान के तहत 17 अगस्त को सक्ती स्थित माँ महामाया पान भंडार से नारियल लड्डू का नमूना लिया गया। 18 अगस्त को लक्ष्मी एजेंसी, डूमरपारा से केशर गोल्ड आटा तथा भगवती बिकानेर स्वीट्स से कलाकंद और अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार से खोवा बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।

इसी क्रम में 20 अगस्त को टेमर स्थित सरोज होटल से पेड़ा एवं बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। 22 अगस्त को जायसवाल सेल्स, सक्ती से अमूल पनीर का नमूना लिया गया। वहीं 25 अगस्त को मोहन डेयरी बेकरी एंड डेली नीड्स, जैजैपुर से मिल्क केक एवं दही के नमूने संग्रहित किए गए।

जांच दल में अभिहित अधिकारी एहसान तिग्गा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य एवं निखिलेश साहू शामिल रहे। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें और नियमों का पालन करते हुए ही खाद्य सामग्री का विक्रय करें।

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending