Connect with us

खबर सक्ती ...

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

Published

on

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला सक्ती के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के साथ जिले की प्रमुख जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कलेक्टर को संगठन के उद्देश्यों और सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन पूर्णतः सेवा भावना के साथ कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, अत्याचार पीड़ित महिलाओं को सहयोग तथा बेजुबान जानवरों की सेवा एवं संरक्षण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने जिला अस्पताल सक्ती में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छता सुनिश्चित कराने की आवश्यकता बताई। वहीं मांगेराम अग्रवाल ने जिले में जल्द से जल्द रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किए जाने की मांग रखी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सामाजिक संगठनों की सहभागिता को जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, नारायण राठौर, डॉ. श्याम चंद्रा, मोहन साहू, ओंकार यादव, अनुरुद्ध अग्रवाल, भुरू अग्रवाल सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

Uncategorized2 घंटे ago

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending