Connect with us

खबर सक्ती ...

जनदर्शन में गूंजी आमजन की आवाज, कलेक्टर ने सुनी 21 फरियादें ..

Published

on

कहीं जमीन के नामांतरण की अर्जी तो कहीं राशन-खाद की शिकायत, आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज इलाकों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के सामने रखीं। जनदर्शन में अलग-अलग मामलों से संबंधित कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने एक-एक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सौंपा और नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं में जमीन के नामांतरण से लेकर राशन, खाद, आवास, पानी और किसान सम्मान निधि तक के मामले सामने आए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनदर्शन में आने वाले आवेदनों को महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखें, बल्कि पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

किसी ने नामांतरण तो किसी ने खाद-राशन की लगाई गुहार –

तहसील बाराद्वार के ग्राम सकरेली निवासी नेतराम राठौर ने रजिस्ट्री की गई भूमि का नामांतरण कराने की मांग रखी। वहीं जैजैपुर तहसील के ग्राम करमनडीह निवासी विष्णु चंद्रा ने भोथीडीह सोसायटी के प्रबंधक हेमलाल चंद्रा पर मनमानी करने तथा खाद नहीं देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

सक्ती के वार्ड नंबर 10 अखराभांठा निवासी घासीराम खर्रा ने पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी। जैजैपुर तहसील के ग्राम कचंदा निवासी रुकमणी कर्ष ने आवास नहीं मिलने की समस्या बताई। मालखरौदा तहसील के ग्राम बड़ेसीपत निवासी धनीराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। वहीं अड़भार तहसील के ग्राम चरौदा निवासी तिलेश्वर कुमार बरेठ ने राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए आवेदन दिया।

फरियादियों को राहत की उम्मीद, अब अधिकारियों की बारी –

जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की उम्मीद कलेक्टर से जताई। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

गौरतलब है कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के उद्देश्य से जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending