खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से बिजली बिल और पट्टे तक की समस्याएं पहुंचीं ..
सक्ती, जिले में 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बीच मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में एक ओर शासन की प्राथमिकताओं और अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए, वहीं दूसरी ओर लंबित प्रकरणों और आम लोगों की शिकायतों के समय पर निराकरण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई।
कलेक्टर ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन से होगी। इसके साथ ही अभियान की गतिविधियों के लिए विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। पंचायत स्तर से लेकर परिवारों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए सचिव, कोटवार और मितानिनों सहित मैदानी अमले को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया।
बैठक में ई-ऑफिस में फाइलों की धीमी गति, सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु के लंबित आवेदन, राजस्व प्रकरण तथा जनदर्शन-जनचौपाल की शिकायतों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में 24 फरियादें, समस्याओं ने खोली जमीनी तस्वीर –
इधर, कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 24 आवेदन सामने आए। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, रोजगार, आर्थिक सहायता, आवासीय पट्टा और भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई।
नवापारा कला के शेखर कंवर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पर ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग रखी। मालखरौदा क्षेत्र की नूतन कुमारी यादव ने अत्यधिक बिजली बिल और बिल नहीं मिलने की समस्या बताई। डभरा क्षेत्र की संध्या सिदार ने रोजगार, अड़भार क्षेत्र की दूरपति कुमारी ने आर्थिक सहायता और देवरी निवासी संतोष कुमार ने स्वामित्व योजना के तहत आबादी क्षेत्र में ड्रोन सर्वे कर आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग की।
वहीं जैजैपुर क्षेत्र के रामलाल चंद्रा ने बंटवारे से बचे खसरे का निराकरण कराने की मांग रखी। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अपर कलेक्टर ने नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से हर सप्ताह मंगलवार को जनदर्शन आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का दावा किया जा रहा है। हालांकि, एक ही दिन में सड़क, बिजली, रोजगार, पट्टा और भूमि संबंधी शिकायतों का सामने आना यह भी बताता है कि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि जनदर्शन में मिले आवेदनों और समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर कागजों से निकलकर जमीन पर कब दिखाई देता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























