Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

Published

on

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन ..

सक्ती, केंद्र एवं राज्य शासन की मंशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिलेवासियों से अभियान से जुड़कर इसे जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने की अपील की है।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिलेभर में वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सभी जनपद क्षेत्रों, गांवों, शासकीय कार्यालयों तथा घर-घर में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी का संदेश देने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और सहभागिता से जोड़ने का अवसर है। अभियान के एक माह के दौरान सेवा संकल्प यात्रा, ‘सेवा मेरा योगदान’, रंगोली, चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, गणमान्य नागरिकों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, निजी संस्थानों सहित सभी वर्गों से 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की सक्रिय सहभागिता से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जा सकता है।

Latest

खबर सक्ती ...23 सेकंड ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending