खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील ..
सक्ती, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन एमसीएच अस्पताल, सक्ती में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से शिविर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान से जुड़कर रक्तदान करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रक्तदान को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचने का आग्रह किया गया है।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर7987185680 एवं 7987181017 पर संपर्क किया जा सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























