Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

Published

on

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली ..

सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को सक्ती संभाग में वृत्त स्तरीय मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। मुख्य अभियंता मनीष तनेजा के मार्गदर्शन, अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के नेतृत्व तथा कार्यपालन अभियंता अजय कुमार भारद्वाज के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले 128 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

अभियान के लिए पूरे वृत्त के सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को शामिल करते हुए कुल 18 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने सक्ती उपसंभाग एवं बाराद्वार उपसंभाग के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बकाया विद्युत बिलों की वसूली एवं कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की।

विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 128 उपभोक्ताओं पर विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई, जिन पर लगभग 35.41 लाख रुपये की बकाया राशि थी। वहीं कार्रवाई के दौरान 107 उपभोक्ताओं से 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की गई।

मास डिस्कनेक्शन अभियान में पूरे वृत्त के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता मौके पर उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया विद्युत बिलों की वसूली एवं कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा एवं विद्युत कनेक्शन विच्छेदन से बचने के लिए अपने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल कर दें।

Latest

खबर सक्ती ...41 सेकंड ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending