खबर सक्ती ...
पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा ..
सक्ती, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ जिले के गरीब, जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाए।
सांसद श्रीमती जांगड़े ने श्री रामलला दर्शन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
कार्य पूर्ण होने के बाद ही हो भुगतान –

बैठक में सांसद ने पिछली दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई और पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में पेयजल सुविधा की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के बाद ही संबंधित ठेकेदारों को भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने पशुओं के टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पहले गांव-गांव मुनादी कराकर ग्रामीणों को दिनांक, स्थान और समय की जानकारी दी जाए। संबंधित पंचायतों को भी इसकी पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इसका लाभ उठा सकें।
उचित मूल्य दुकानों और आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं पर जोर –
खाद्य विभाग की समीक्षा में सांसद ने कहा कि जिन समितियों द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का व्यवस्थित संचालन नहीं किया जा रहा है, उनके स्थान पर अन्य पात्र समितियों को जिम्मेदारी दी जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरिमामय ध्वजारोहण कराने के निर्देश दिए।
पंचायत विभाग की समीक्षा में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली गई। सांसद ने जिले की सभी पंचायतों में योजना के तहत कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा गांव-गांव मुनादी एवं सफाई वाहनों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने कहा।
एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी –
आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पलाड़ीखुर्द स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, बच्चों के भोजन, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं को बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में डायलिसिस, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। पंचायत विभाग से जनपदवार सृजित मानव दिवस, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्य, मजदूरी भुगतान तथा ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
किसान योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर –
सांसद ने स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समूहों को ऋण एवं अनुदान वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित करने कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों को किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 का सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि किसान खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञों से आवश्यक सुझाव प्राप्त कर सकें।
कई केंद्रीय योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा –
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन योजनाओं, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, एकीकृत बाल विकास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मध्यान्ह भोजन योजना, समग्र शिक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा ई-श्रम पोर्टल सहित अनेक योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर जनता के हित में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, यही दिशा समिति की बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि सक्ती गुलजार सिंह, विधायक प्रतिनिधि जैजैपुर उमाशंकर चंद्रा, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, सांसद द्वारा मनोनीत सदस्य, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























