Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

Published

on

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी मंडल भोथिया की मासिक संगठनात्मक बैठक ग्राम पंचायत सिरली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनहरण चंद्रा ने की। इस दौरान उन्होंने विगत एक माह में मंडल स्तर पर संपन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए नियमित एवं सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर शक्ति प्रभारी नियमित बैठकें आयोजित करें तथा संगठन की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करें।

रामनरेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे आमजन के साथ संवाद और संगठनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में आगामी 13 नवंबर को सक्ती में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर विशेष रूप से रणनीति तैयार की गई। मंडल प्रभारी ने प्रत्येक बूथ से कम से कम 10-10 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस पदयात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर भूषण चंद्रा, डॉ. श्याम चंद्रा, टिकेंद्र बनाफर, मंडल महामंत्री धनंजय सिंह चंद्रा, श्रीमती धनेश्वर यादव, घर्षण यादव, सत्यनारायण चंद्रा, श्रीमती सरिता साहू, धर्मेंद्र पटेल सहित सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धनंजय सिंह चंद्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..30 मिनट ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending