Connect with us

खबर सक्ती ...

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

Published

on

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम ..

सक्ती, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इसके तहत 11 से 18 नवंबर तक देशभर के जनजातीय बहुल जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन होगा। वहीं सक्ती जिले में भी सप्ताहभर जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति, परंपरा और वीर महापुरुषों के योगदान को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में 12 नवंबर को जिला मुख्यालय सक्ती में भाजपा जिला इकाई द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं लैलूंगा के पूर्व विधायक सत्यानन्द राठिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान, स्वाभिमान और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनका जीवन जनजातीय समाज के अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किया था उलगुलान –

सत्यानन्द राठिया ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ उलगुलान यानी महाक्रांति का नेतृत्व किया तथा ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ अर्थात हमारा देश, हमारा राज का नारा बुलंद किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनका संघर्ष आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उनके आंदोलन के परिणामस्वरूप जनजातीय भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम अस्तित्व में आया।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, फूलो-झानो, शहीद वीर नारायण सिंह, टंट्या भील, रानी दुर्गावती, अल्लूरी सीताराम राजू, कोमराम भीम और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे अनेक जनजातीय वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन लंबे समय तक उन्हें इतिहास में अपेक्षित सम्मान नहीं मिला।

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को दिलाई नई पहचान –

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान दिलाया। वर्ष 2022 में द्रौपदी मुर्मू का देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनना भी जनजातीय समाज के गौरव का विषय है। उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय के बजट में हुई वृद्धि, पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, आयुष्मान भारत और वन धन विकास केंद्र जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है।

सक्ती जिले में होंगे कई आयोजन –

जिला भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार 14 नवंबर को जनजातीय महापुरुषों के स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 15 नवंबर को जिला स्तर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा सभी मंडलों में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। वहीं 16, 17 और 18 नवंबर को विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद आयोजित होंगे। इसके अलावा जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता छात्रावासों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

पूरे सप्ताह स्वाभिमान सम्मेलन, शोभायात्रा, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, पद्म सम्मानित जनजातीय व्यक्तित्वों एवं समाजसेवियों का अभिनंदन तथा सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना –

प्रेसवार्ता में सत्यानन्द राठिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जनजातीय समाज के गौरव और अधिकारों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा आरक्षण और संविधान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से जनजातीय समाज को सावधान रहने की आवश्यकता है। विकसित भारत 2047 के संकल्प में जनजातीय समाज केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास में बराबर का भागीदार है।

प्रेसवार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला प्रभारी भोजराम साहू, मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला मंत्री अरुण शर्मा, मोर्चा महामंत्री विजेंद्र सिदार, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, नगर मंडल सहप्रभारी ओमप्रकाश देवांगन सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...3 मिनट ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश , संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; , आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का...

खबर रायगढ़1 दिन ago

जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ..

सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान .. रायगढ़, जनजातीय समाज की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत ..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर जयश्री जैन का औचक निरीक्षण, जिले के चार केंद्रों में परखी व्यवस्थाएं ..

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सभी केंद्रों में समय-सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending