खबर सक्ती ...
वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी ..
सक्ती, सक्ती जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वर्तमान जिला संगठन प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उन्हें कोरबा जिले का नया भाजपा संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही सक्ती सहित कोरबा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
कृष्णकांत चंद्रा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों के अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के चलते उन्हें अब कोरबा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके अनुभव, सक्रियता और निष्ठा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रति आभार जताया है।
नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा –
नियुक्ति के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
सक्ती-कोरबा के कार्यकर्ताओं में उत्साह –
कृष्णकांत चंद्रा की नियुक्ति पर सक्ती एवं कोरबा जिले के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राम नरेश यादव, विजय मित्तल, नितिन सोनी, ऊकार यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ कोरबा जिले में पार्टी संगठन को मिलेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























