Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

Published

on

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश ,

बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर में झमाझम बारिश; 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 52.8 मिमी वर्षा ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने प्रदेश को सामान्य बारिश के आंकड़े तक पहुंचा दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 25 सितंबर 2026 तक जारी वर्षा की स्थिति के अनुसार प्रदेश में अब तक 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1 जून से 25 सितंबर तक राज्य में औसतन 1082.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के आधार पर इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 1081.5 मिलीमीटर है। वहीं पिछले 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 52.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बलरामपुर में सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक बारिश –

वर्षा प्रतिशत के लिहाज से बलरामपुर जिला 169.4 प्रतिशत बारिश के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। जिले में अब तक 1527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर 1600.4 मिमी बारिश के साथ सबसे आगे है।

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में मानसून का जोर देखने को मिला। बस्तर में 188.2 मिमी और कोंडागांव में 161.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नारायणपुर में 151.9 मिमी तथा गरियाबंद में 110.3 मिमी वर्षा हुई।

रायपुर सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश –

मध्य छत्तीसगढ़ में भी मानसून की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। रायपुर जिले में 1180.2 मिमी (129.5 प्रतिशत), गरियाबंद में 1357.7 मिमी (126.5 प्रतिशत), धमतरी में 1201.7 मिमी (113.4 प्रतिशत), महासमुंद में 1204.2 मिमी (121.7 प्रतिशत) तथा बालोद में 1192.1 मिमी (115 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।

इसी तरह मुंगेली में 1026.5 मिमी (108.8 प्रतिशत), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1161.3 मिमी (134.1 प्रतिशत) और सूरजपुर में 1173.6 मिमी (111.2 प्रतिशत) बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कई जिलों में बारिश अब भी सामान्य से कम –

प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून सामान्य से पीछे भी चल रहा है। सरगुजा में 606.6 मिमी (75.5 प्रतिशत), जशपुर में 828.7 मिमी (79.7 प्रतिशत), कबीरधाम में 672 मिमी (82.2 प्रतिशत), बेमेतरा में 597.1 मिमी (74.5 प्रतिशत) तथा कांकेर में 1110.7 मिमी (75.9 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 74.7 प्रतिशत और बीजापुर में 78.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।

इसके बावजूद बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोरबा, सक्ती, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य के आसपास बना हुआ है।

निचले इलाकों में सतर्कता के निर्देश –

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश की नदियों के जलस्तर एवं वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन जिलों में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है, वहां निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

ख़बर रायपुर26 सेकंड ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर38 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर50 मिनट ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में जैजैपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ ..

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड व रक्तदान की मिली सुविधा .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत चंद्रा को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी ..

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोरबा जिले का संगठन प्रभारी किया नियुक्त, सक्ती से कोरबा तक संगठन को मजबूत...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बडी खबर: सक्ती में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से अधिक की रकम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ..

सक्ती के रिहायशी इलाके में लाखों का जुआ! पुलिस की दबिश, मौके पर रकम की गिनती जारी , जुए के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending