खबर सक्ती ...
साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,
कार्रवाई को लेकर लोगों में चर्चा—13 जुआरी पकड़े गए, लेकिन न मोबाइल मिला, न वाहन; रात में जुए के दौरान रोशनी के साधन भी नहीं मिलने पर उठ रहे सवाल ..
सक्ती, जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास जुए के बड़े फड़ पर साइबर सेल सक्ती और डभरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में सक्ती के साथ रायगढ़ और महासमुंद जिले के निवासी भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डभरा/चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर सेल सक्ती और थाना डभरा की संयुक्त टीम द्वारा अवैध जुआ-सट्टे पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान 1 अक्टूबर को सूचना मिली कि सपोस के मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेला जा रहा है।
सूचना पर संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मौके पर मौजूद सभी 13 जुआरियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 51,400 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद हुईं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा, कई सवाल भी –
पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब रात के समय एक बड़े फड़ पर 13 लोग जुआ खेल रहे थे और इनमें सक्ती के साथ रायगढ़ व महासमुंद जिले से आए लोग भी शामिल बताए गए हैं, तो कार्रवाई के दौरान किसी भी आरोपी से मोबाइल फोन या कोई वाहन बरामद नहीं होना सवाल खड़े करता है।
लोगों के बीच यह बात भी चर्चा में है कि रात में खुले स्थान पर जुआ खेलने के दौरान रोशनी के लिए न मोबाइल फोन, न माचिस और न ही मोमबत्ती जैसे साधन मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में रात के समय जुआ किस तरह संचालित हो रहा था, इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हालांकि, मोबाइल, वाहन अथवा अन्य सामान बरामद नहीं होने के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई अलग स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इसलिए इन बिंदुओं को लेकर उठ रही बातें फिलहाल स्थानीय लोगों की चर्चा तक ही सीमित हैं।
सक्ती, रायगढ़ और महासमुंद के 13 जुआरी गिरफ्तार –

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में – (1) जागनेश्वर साव पिता भरत लाल उम्र 52 वर्ष पता चन्दपुर वार्ड नंबर 06 थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती, (2) जय सिंह क्षत्रिय पिता बी एस क्षत्रिय उम्र 57 वर्ष पता रायगढ़ चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़, (3) अनिल महंत पिता स्व चमरा दास उम्र 33 वर्ष पता सपोस, बस स्टैंड थाना डभरा जिला सक्ती, (4) द्वारिका पटेल पिता गोपचंद पटेल उम्र 54 वर्ष पता टांसपोर्ट नगर रायगढ़ थाना जुटमिल, (5) देवेंद्र पटेल पिता स्व बाबूलाल पटेल उम्र 44 वर्ष पता खरकेना थाना डभरा जिला सक्ती, (6) रवि खर्रा पिता मोहन लाल उम्र 36 वर्ष पता 04 चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती, (7) कारगिर खूंटे पिता ताराचंद खूंटे उम्र 27 वर्ष पता मेढापाली थाना डभरा जिला सक्ती, (8) मनोज दास महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष पता सपोस थाना डभरा जिला सक्ती, (9) राजेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 27 वर्ष पता डुमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़, (10) सूरज तांडी पिता दशरथ तांडी उम्र 48 वर्ष पता देवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद, (11) हीराराम चौहान पिता पूरन चौहान उम्र 42 वर्ष पता भैरोपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद, (12) गजेन्द्र नायक पिता मनबोध नायक उम्र 44 वर्ष पता बीजातीपाली थाना सराईपाली जिला महासमुंद, (13) भानूप्रताप सिंह पिता प्रहलाद साहू उम्र 30 वर्ष पता जेलपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सक्ती, रायगढ़ और महासमुंद जिले के निवासी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस ने जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। कार्रवाई में साइबर सेल सक्ती की सूचना तंत्र और डभरा पुलिस की संयुक्त भूमिका अहम रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























