खबर सक्ती ...
सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर ..
सक्ती, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेलीकला में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत सकरेलीकला में विधायक आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 24.70 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से महतारी सदन भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा निर्मित इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण, सामूहिक गतिविधियों और आजीविका संवर्धन के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी सदन योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे संगठित होकर अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। महतारी सदन में स्व-सहायता समूहों की बैठकें, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेगी सुविधा –

सकरेलीकला में निर्मित महतारी सदन भवन में महिलाओं की बैठक एवं प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा व्यवसाय संचालन के उद्देश्य से 2.90×3.00 वर्ग मीटर की दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, सामग्री सुरक्षित रखने के लिए स्टोर रूम तथा सामुदायिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भवन में आवश्यकतानुसार आवासीय गतिविधियों के संचालन के लिए भी सुविधाएं रखी गई हैं।
इस भवन में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बैठक कर अपनी कार्ययोजनाएं तैयार कर सकेंगी। साथ ही कृषि सखी, बैंक सखी एवं स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में भी सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने और गांव में ही रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में काम किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य और पोषण संबंधी गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा –
महतारी सदन भवन का उपयोग महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए भी किया जा सकेगा। इससे महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने वाले कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में भी यह भवन उपयोगी साबित हो सकता है।
महिलाओं के सशक्तिकरण का बनेगा साझा मंच –

महतारी सदन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपनी बात रखने, सामूहिक निर्णय लेने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। एक ही स्थान पर बैठक, प्रशिक्षण और सामुदायिक कार्यक्रमों की सुविधा मिलने से महिलाओं को संगठित होकर काम करने में मदद मिलेगी।
सक्ती विकासखंड के सकरेलीकला में 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन भवन ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, सामूहिक भागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है। अब इस भवन के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, जागरूकता और आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए गांव में ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















