खबर सक्ती ...
मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार ..
सक्ती, श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने और मातृत्व के दौरान महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत सक्ती जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगरेल निवासी श्रमिक महिला ममता यादव को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस राशि से उन्हें प्रसव के बाद नवजात शिशु के पालन-पोषण, पोषण आहार और आवश्यक दवाइयों के खर्च में राहत मिली।
ममता यादव, पति छवरा यादव, श्रमिक परिवार से हैं। बच्चे के जन्म के बाद उसके बेहतर पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में परिवार को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे समय में शासन की योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की सहायता परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी। इससे नवजात शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली और परिवार को कुछ हद तक आर्थिक राहत मिली।
मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल देने की पहल –
श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना का उद्देश्य पात्र श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल में आर्थिक परेशानियां बाधा न बनें। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को इस महत्वपूर्ण समय में जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करती है।
ममता यादव ने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से बच्चे के पालन-पोषण और दवाइयों के खर्च में काफी मदद मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई यह कहानी दर्शाती है कि शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से उनके जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















