Connect with us

खबर पाली

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

Published

on

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालयीन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने और विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी सहित सुरेश सोनी, शिवकुमार चौहान, राजेश अवस्थी, अरविंद पांडे, जयपाल विनायक एवं श्रीमती मंजू जायसवाल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान त्रैमासिक परीक्षा में भैया-बहनों द्वारा प्राप्त अंकों की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में और अधिक सुधार लाने, उनकी विषयगत समझ विकसित करने तथा शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति पर ध्यान देते हुए ऐसी शिक्षण पद्धतियां अपनाई जाएं, जिससे बच्चों की प्रतिभा निखरे और वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के साथ विद्यार्थियों के संस्कार पक्ष को भी मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का विकास करना भी है।

वहीं, राजेश अवस्थी ने बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी आचार्यों का ध्यान विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने की ओर आकृष्ट कराया।

बैठक में इस संकल्प को लेकर विचार-विमर्श किया गया कि सामूहिक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और संस्कारयुक्त शिक्षा के समन्वय से विद्यालय को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर किया जाए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ विद्यालय के शैक्षिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना रहा।

Latest

खबर पाली32 सेकंड ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..20 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending