खबर सक्ती ...
सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के अंतर्गत जिला मुख्यालय सक्ती में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता खोने के बाद कांग्रेस हताशा में लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामावतार अग्रवाल, प्रीतम गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, आचार्य राजेंद्र शर्मा, भुवन भास्कर यादव एवं सुश्री अन्नपूर्णा राठौर मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है, तो अपनी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय किसी न किसी संवैधानिक संस्था अथवा चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है। कभी सुप्रीम कोर्ट, कभी चुनाव आयोग, तो कभी ईवीएम और एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणामों को स्वीकार करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस लगातार संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है।
कांग्रेस के शासनकाल में भी 10 बार हुई SIR प्रक्रिया –

प्रशांत सिंह ठाकुर ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में अब तक 12 बार यह प्रक्रिया अपनाई गई है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यकाल में एसआईआर हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस प्रक्रिया को कांग्रेस अपने शासनकाल में नियमित और आवश्यक मानती रही, आज उसी प्रक्रिया का विरोध क्यों कर रही है?
मतदाता सूची को शुद्ध करने की संवैधानिक प्रक्रिया है SIR –
उन्होंने कहा कि एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके तहत घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाता है। इसका उद्देश्य मृत, स्थायी रूप से पलायन कर चुके, दोहरे पंजीकरण वाले तथा अपात्र मतदाताओं के नामों की पहचान कर मतदाता सूची को दुरुस्त करना है।

उन्होंने प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 13 करोड़ संदिग्ध मतदाता रिकॉर्ड के विश्लेषण में 6.3 करोड़ (48.1 प्रतिशत) संभावित स्थायी प्रवासी, 3 करोड़ (22.9 प्रतिशत) सर्वे के दौरान अनुपस्थित, 2.8 करोड़ (21.4 प्रतिशत) मृत तथा 1 करोड़ (7.6 प्रतिशत) डुप्लीकेट पंजीकरण से संबंधित बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रारंभिक संदिग्ध रिकॉर्ड हैं, जिन्हें सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना है। ऐसे में मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है।
कांग्रेस पर दोहरे राजनीतिक चरित्र का आरोप –

ठाकुर ने कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 13.58 लाख अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई को नियमित प्रक्रिया बताया गया था और कपिल सिब्बल ने भी इसका समर्थन किया था। लेकिन आज वही कांग्रेस मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लोकतंत्र के लिए खतरा बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों, बीएलओ और महिला अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार, एआईएसए की एक नेत्री द्वारा बांग्लादेश जैसी सत्ता परिवर्तन की धमकी तथा एनजीओ के माध्यम से विदेशी फंडिंग के मुद्दे उठाते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं।

कार्यक्रम में संयोजक विनोद बंसल, नितिन सोनी, मांगेराम अग्रवाल, दीपक गुप्ता, रंजन सिन्हा, धनंजय नामदेव, रामनरेश यादव, अभिषेक शर्मा, गेंदराम मनहर, पहलवान दास महंत, दीपक ठाकुर, संतोष राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राठौर, आयुष शर्मा, सुशीला सिन्हा, आशा साव, अनीता गोपाल, सुषमा कसेर, भुवनेश्वर यादव, संजय अग्रवाल, अमन डालमिया, नटवर सिदार, सुमित शर्मा, रमेश अग्रवाल, भुवन सोनी एवं पुरुषोत्तम खूंटे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















