खबर सक्ती ...
राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को जिला मुख्यालय सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के निर्माण, साज-सज्जा एवं प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने स्टॉलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, आम नागरिकों को मिलने वाले लाभ, विभागीय उपलब्धियों एवं जिले में संचालित विकास कार्यों की जानकारी आकर्षक और सरल तरीके से प्रदर्शित करें, ताकि राज्योत्सव में पहुंचने वाले नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिल सके।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेले से सजेगा राज्योत्सव –
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। 2 नवंबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर को यादगार एवं उत्सवपूर्ण बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















