Connect with us

खबर सूरजपुर ..

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

Published

on

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस ,

6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई ..

सूरजपुर, जिले में पटवारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हड़ताल में शामिल पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 28 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में पटवारियों के कुल 210 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 191 पदों पर पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से 141 पटवारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन ने हड़ताल पर गए सभी 141 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस जारी होने के बाद 6 पटवारियों ने अपनी ज्वाइनिंग देकर काम पर वापसी कर ली।

इसके बावजूद हड़ताल जारी रखने वाले पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ाया। हड़ताल के दौरान 14 पटवारियों को निलंबित किया गया, वहीं 28 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई।

50 पटवारी हल्कों में अतिरिक्त प्रभार से चल रहा काम –

पटवारियों की हड़ताल के चलते जिले में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। वर्तमान में जिले के 50 पटवारी हल्कों में अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से राजस्व कार्यों का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों और किसानों से जुड़े राजस्व संबंधी कार्यों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए जारी रखा जा सके।

जिले में पटवारियों की हड़ताल और उसके बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने राजस्व महकमे में हलचल बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती के बाद हड़ताली पटवारी काम पर लौटते हैं या आंदोलन आगे भी जारी रहता है।

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 दिन ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending